नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल




शाहजहांपुर पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उससे शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक उर्फ टायमपास बितौनी गांव का निवासी है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना पुवायां क्षेत्र की एक महिला ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसकी 16 बेटी को बितौनी निवासी दीपक उर्फ टायमपास बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिवार ने बेटी की बरामदगी और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए एक टीम गठित की। पुलिस ने 20 मार्च को नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान दर्ज किए गए। बयानों और जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खुटार हाईवे पर फ्लाइओवर के पास घेराबंदी की। आरोपी दीपक उर्फ टायमपास को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *