नाबालिग से वृंदावन में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी; उज्जैन पुलिस की कार्रवाई




उज्जैन जिले के भाटपचलाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद किया है। इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। भाटपचलाना थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार कर लड़की को सुरक्षित बरामद किया। परिजनों ने 23 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी मंगल सिंह, भाटपचलाना का निवासी है, जिसे वृंदावन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग को भी छुड़ा लिया। लड़की के बयान के अनुसार, आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया। शुरुआत में थाना भाटपचलाना ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 115/2026 धारा 137 (2) BNS का प्रकरण पंजीबद्द कर छानबीन शुरू की लेकिन बाद में लड़की के बयान के बाद आरोपी मंगलसिहं के विरुद्द धारा 64(2)m,96,126(2) bns 51/6 पास्को एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी मंगलसिह को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय पेश किया गया आरोपी को सब जेल में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *