नालंदा में सांप के काटने से किशोर की मौत:झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम




नालंदा में साप के काटने से किशोर की मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले जाने की जगह, झाड़-फूंक कराने लगे। जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान अर्जुन कुमार(14) के तौर पर हुई है। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन को रविवार रात करीब 9:00 बजे सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजन डियावां नामक स्थान पर झाड़-फूंक कराने ले गए। काफी देर तक तांत्रिक ने झाड़-फूंक की। जब किशोर की हालत बिगड़ने लगी और जहर शरीर में फैल गया, तब ओझा ने हाथ खड़े कर दिए। उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान मृतक के चाचा जितेंद्र जमादार ने बताया कि झाड़-फूंक में समय बर्बाद होने के बाद बच्चे को अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। माता-पिता और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, थानाअध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *