निगाही खदान में आग का वीडियो वायरल:एनसीएल ने बताया पुराना, सोशल मीडिया पर ताजा घटना का दावा




सिंगरौली के नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही कोयला खदान से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खदान के अंदर कोयले के बड़े स्टॉक में आग भड़कती दिख रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे ताजा घटना बताकर एनसीएल को भारी नुकसान होने का दावा कर रहे हैं, वहीं एनसीएल प्रबंधन ने इसे पुराना वीडियो बताया है। आग बुझाने के लिए नहीं नजर आई टीम करीब तीन मिनट के इस वीडियो में आग का दायरा काफी बड़ा नजर आ रहा है, जिससे स्थिति भयावह लग रही है। वीडियो में कहीं भी आग बुझाने के इंतजाम या फायर सेफ्टी टीम सक्रिय नजर नहीं आ रही है। यह वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाल की घटना बताया। उन्होंने दावा किया कि इस आग से एनसीएल को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारी बोले-यह वीडियो काफी पुराना इस पूरे मामले पर नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) के जनसंपर्क अधिकारी राम विजय सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने वायरल वीडियो को पुराना बताया है। सिंह के अनुसार, खदान क्षेत्रों में जहां भी आग लगने की संभावना होती है, वहां पहले से ही फायर सेफ्टी मैन तैनात रहते हैं। आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त इंतजाम भी किए जाते हैं। उन्होंने निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी किसी ताजा घटना की पुष्टि नहीं हुई है। राम विजय सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि कोयले में आग लगना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होता है, जिसे नियंत्रित करने के लिए कंपनी के पास आवश्यक संसाधन मौजूद रहते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *