निर्माणाधीन इमारत में गिरने से महिला की मौत:अब बिल्डर पर लापरवाही का केस दर्ज, सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं थी




इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत में गिरने से एक महिला की मौत हुई थी। अब मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने पर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना 22 मार्च की है, जब महिला काम के दौरान हादसे का शिकार हुई। पुलिस के अनुसार स्कीम 78, धनलक्ष्मी नगर में निर्माण कार्य चल रहा था। यहां 32 वर्षीय लाड़की पत्नी कन्हैयालाल सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान वह दूसरी मंजिल पर बनी बिना रेलिंग की टाइल्स वाली सीढ़ी से फिसलकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में मौत हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पाया गया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं थी और पास में खुला डक्ट भी मौजूद था, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई थी। बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज इस मामले में पुलिस ने तरनजीत सिंह पुत्र जमीत सिंह नारंग निवासी गोयल एवेन्यू, निपानिया के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। परिवार ने पहले लगाया था हत्या का आरोप मृतका के पिता कन्हैया ने शुरुआत में हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि हादसे के बाद बिल्डर और ठेकेदार मौके से चले गए थे। बाद में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की। परिवार मजदूरी के लिए इंदौर आया था लाड़की घरों में सफाई का काम करती थी, जबकि उसका पति गार्ड की नौकरी करता है। परिवार में तीन बच्चे हैं और वे रोजगार की तलाश में इंदौर आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *