नूंह में पंजाब की युवती से बार-बार दुष्कर्म:सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बुलाया; अश्लील वीडियो बना धर्म परिवर्तन का डाला दबाव




नूंह जिले के मेवात क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पंजाब की एक युवती ने आरोप लगाया है कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के ढोंढ गांव निवासी एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर बुलाया, कई बार दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से ढोंढ गांव निवासी जहीर से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। युवती के अनुसार, आरोपी ने उसे एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी, रुपए ऐंठे पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। इसी दबाव में आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और करीब डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए। गांव में बंधक बनाकर रखा, धर्म परिवर्तन का दबाव युवती के अनुसार, 20 मार्च को आरोपी उसे अपने गांव ले गया, जहां कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार पीड़िता किसी तरह मौके से बचकर निकली और सीधे फिरोजपुर झिरका शहर थाना पहुंची। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही ‘हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट 2022’ के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में पहले भी दर्ज हो चुके हैं ऐसे मामले मेवात क्षेत्र में इससे पहले भी जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं। घटना के बाद सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *