अमेरिका के ओहियो सूबे में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस से बचने के लिए पंजाबी मूल के तरसेम सिंह (33) ने अपनी रेंज रोवर को 200 की स्पीड में भगाते हुए युवती को टक्कर मार दी। हादसे में प्रैग्नेंट युवती और उसके बच्चे की मौके पर मौत हो गई। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए तरसेम सिंह पर 1 मिलियन डॉलर का बॉन्ड का जुर्माना किया है। कोर्ट के फैसले के बाद ओहियो पुलिस ने बताया कि हादसा 16 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुआ था। उसी समय आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया था। 23 मार्च 2026 उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी की गई। कोर्ट ने जुर्माना लगाने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 3 अप्रैल तय की है।
ऐशली होम्स की एक्सीडेंट में मौत के बाद लोकल लोगों में सोशल मीडिया पर इंडियन ड्राइवरों को लेकर बहस छिड़ गई है। एक्सीडेंट में मारी गई 17 वर्षीय किशोरी और 33 वर्षीय व्यक्ति के संबंधों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से बचने के लिए भगाई रेंज रोवर डार्क काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के अनुसार डिप्टी ने स्टेट रूट 47 (SR-47) पर रेंज रोवर वेलार को निर्धारित 55 माइल प्रति घंटा की स्पीड लिमिट के बजाय 79 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से जाते देखा। जब पुलिस ने इमरजेंसी लाइट्स और सायरन के जरिए गाड़ी रोकने का इशारा किया, तो ड्राइवर तरसेम सिंह ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस और आरोपी के बीच लगभग 5 मील (8 किमी) तक पीछा चला, जिसमें रेंज रोवर की स्पीड 124 माइल प्रति घंटा (लगभग 200 किमी/घंटा) तक पहुंच गई। अनियंत्रित रफ्तार के कारण सिंह ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक जीप से सीधी टक्कर हो गई। जीप में सवार ऐशली होम उछलकर सड़क पर गिरी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेंज रोवर कई बार पलटी। इस दौरान जीप में सवार 17 वर्षीय ऐशली होम्स उछलकर बाहर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ऐशली गर्भवती थीं और इस हादसे में उनके अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई। जीप चालक रोक्साना कैसारेज-सैंटियागो को मामूली चोटें आईं, जबकि आरोपी तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिल बोली-आरोपी पर कसेगा कानून का शिकंजा ओहियो स्टेट हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की जांच और क्रूजर कैमरा वीडियो के आधार पर तरसेम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 23 मार्च 2026 को डार्क काउंटी ग्रैंड ज्यूरी ने सिंह पर 8 गंभीर चार्ज लगाए हैं, जिनमें गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही से हत्या और एग्रवेटेड व्हीकुलर होमिसाइड शामिल हैं। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था तरसेम: जांच में सामने आया कि तरसेम सिंह अनडॉक्यूमेंटेड इंडियन नेशनल है। इसके चलते इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उस पर डिटेनर लगा दिया है। 24 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी में सिंह ने खुद को बेकसूर बताया। कोर्ट ने उस पर 1 मिलियन डॉलर का बॉन्ड तय किया है। मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल 2026 को होनी तय हुई है।
Source link