पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल के महीने में भी फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। मंलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, और अब यह सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस वजह से ठंड महसूस हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सबसे अधिक तापमान 28.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। तापमान फरवरी महीने की तरह बन गया। क्योंकि 28 से 29 डिग्री के बीच तापमान रहता है। सुबह साढ़े आठ बजे तक कई इलlकों में अलर्ट मौसम विभाग ने सुबह आठ बजे कई इलाकों के लिए साढ़े आठ बजे तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया। इस दौरान सुनाम, संगरूर, मालेरकोटला, मूणक, पांतड़ा, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़, खमाणों, चमकौर साहिब और समराला में मध्यम गरज-चमक के साथ तूफान चलेगा। हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी/घंटा रहने और बिजली गिरने की संभावना है। जबकि सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, टप्पा, धूरी, मालेरकोटला, मूणक, पट्रां, नाभा, डेराबस्सी, मोहाली, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, रामपुरा फूल, खन्ना, पायल, चंडीगढ़, खरड़, खमाणों, लुधियाना (पूर्व और पश्चिम), चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, बाघा पुराना, मोगा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, निहाल सिंह वाला, रायकोट, जगराओं, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर (I और II), कपूरथला, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, भुलत्थ, दसूहा में आसमानी बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पांच जिलों में ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि इस दौरान पांच जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं। जबकि अन्य 13 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा, बठिंडा और बरनाला में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इस वजह से बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कैस्पियन सागर से आया पश्चिमी विक्षोभ अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी हवा में द्रोणी बनी हुई है। इसके असर से पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बना है और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी हल्का चक्रवात बना हुआ है। इन सभी सिस्टम्स के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदल रहा है और बारिश, तेज हवाएं व गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। वहीं, बारिश की वजह से सभी जिलों का तापमान 21.7 डिग्री से 28.5 डिग्री के बीच बना हुआ है। हर जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान छह डिग्री तक गिरेगा चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है, इसके बाद धीरे-धीरे 5 से 7 डिग्री तक बढ़ेगा।
Source link