वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहाड़ी राज्यों पर पहुंचने की वजह से रात को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के साथ लगते पठानकोट व कुछ इलाकों में बारिश हुई। जबकि आज, 13 अप्रैल को राज्य में मौसम साफ यानी शुष्क (ड्राई) रहेगा। दिन में हवाएं चलेंगी। पिछले कल की तुलना में तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। पटियाला में सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा और यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से आज किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अब तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अब पंजाब में तापमान बढ़ेगा और यह 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वैसे तो पूरे राज्य में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन खासकर अमृतसर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मूनक और मानसा में तापमान में अधिक वृद्धि होने की संभावना है। 15 अप्रैल को एक और विक्षोभ आएगा उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 120 नॉट की गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय बनी हुई है। इसके साथ ही, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे वहां मौसम में हल्का बदलाव, जैसे बादल छाना या हल्की बारिश, देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद भी पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। लेकिन उसका मौसम पर असर नहीं पड़ेगा। सात दिन में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की होगी बढ़ोतरी मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, आने वाले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
Source link