पंधाना में बसपा, आप और जयस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल:खंडवा कार्यालय में 24 युवाओं ने ली सदस्यता; विधायक और पदाधिकारियों ने किया स्वागत




खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा), आम आदमी पार्टी (आप) और जयस के 24 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के ‘अभ्यास वर्ग’ और ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर और विधायक छाया मोरे ने नए सदस्यों को दुपट्टा व टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया। वर्तमान में पार्टी ने इस अभियान के तहत आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क और सदस्यता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही है। 24 कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता शनिवार को भाजपा कार्यालय में रोशन गोलकर, दुर्गेश वास्कले, राजेंद्र धोपे, रोहित धोपे, विनोद मोरे, निलेश बारे, रविंद्र गोलकर, विष्णु मोरे, प्रवीण बारे, सुनील गोलकर, अजय जवारे, राहुल भावस्कर, दीपक दांगोड़े, गणेश दांगोड़े, सावन मोरे, अजय बारे, शेरू मोरे, विकास बारे, गणेश बारे, रवि बोरयाले, पवन दांगोड़े, कैलाश चौहान, दिलीप धोपे और जेकी आस्लेकर सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कार्यक्रम में महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, अमर यादव, तपन डोंगरे, हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, भरत पटेल और सागर आरतानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यह भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर विश्वास का परिणाम है।” जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, विधायक छाया मोरे ने कहा कि, “प्रदेश और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं और पंधाना क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी हैं।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *