पटना में बिजनेसमैन के घर चोरी, ऑप्टिकल की है दुकान:लॉकर में रखे सोने के जेवरात ले गए चोर, 10 हजार नगद भी गायब




पटना में कंकड़बाग इलाके के पीसी कॉलोनी F-95 लाल मुनी राम शरण सदन में चोरी हुई है। चोरों ने 22 ग्राम सोने के गहने और 10000 कैश पर हाथ साफ किया है। बिल्डिंग का स्ट्रक्चर जी + 4 है। फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर ऑनर रहते हैं। बिल्डिंग नाला रोड स्थित पूजा ऑप्टिकल के ओनर की है। इसमें दोनों भाई रहते हैं। अजय कुमार ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर मेरे छोटे भाई का परिवार और माताजी रहती हैं। सेकंड फ्लोर पर मेरी फैमिली रहती है। अधिकतर मेरे यहां किराएदार बैंकर्स हैं। घटना देर रात लगभग 1:30 बजे के करीब की है। उस वक्त हम लोग खाना खाकर अपने-अपने फ्लैट में सो रहे थे। बालकनी का दरवाजा खुला थी भाई विनय कुमार ने बताया कि नाला रोड में चश्मा का बिजनेस है। देर रात 12:30 के करीब खाना खाकर हम लोग सोने चले गए। सुबह जागे तो देखा कि पीछे बालकनी का दरवाजा खुला है। आशंका हुई तो खाली कमरों में जाकर देखा। जहां अलमारी में रखी गई अंगूठी, चेन, कनाबाली गायब थी। तकरीबन 22 ग्राम सोने के गहने थे। हम लोग भी इसी फ्लोर पर सो रहे थे। मास्टर रूम में हम लोग और बगल के कमरे में माताजी सो रही थी, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। डायल-112 पर कॉल किया गया। पुलिस आई और फिर थाने पर जाकर आवेदन देने के लिए बोला गया। मैने थाने पर आवेदन दे दिया है।
सीसीटीवी का DVR खराब अजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन से कैमरे का DVR खराब है। जिसके चलते फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो पाया है। घाट की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी रिटायर्ड डीएसपी DP सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए। डीपी सिंह ने कहा कि आए दिन पीसी कॉलोनी में वारदात हो रही है। इस पर वरीय अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। अधिकतर सीनियर सिटीजन और मोहल्ले के लोग इस वारदात से डरे सहमे में हैं।
एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची कंकड़बाग थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार की दोपहर जांच करने के लिए एफएसएल की टीम पहुंची थी। अलमारी और कमरे के अंदर से साक्ष्य कलेक्ट किए गए हैं और आसपास में लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *