पटना में 3 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म:चाचा घर से उठाकर ले गया था खेत, दो गिरफ्तार; तीसरा आरोपी फरार




पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय चाचा पर अपनी तीन वर्षीय भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस घटना में उसके दो दोस्त भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फौरन र्कारवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मासूम के साथ गैंगरेप करने का आरोप बच्ची के मां के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। बच्ची का चाचा नशे का आदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची अपने घर में सो रही थी, तभी उसके चाचा ने उसे उठाया और घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में ले गया। वहां उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर भागे तीनों आरोपी बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि कोई बच्चा चोर घुस आया है। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो तीनों युवक बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस बीच बच्ची के परिवार के लोग भी बच्ची को खोजते हुए मौके पर पहुंच गए। खून से लथपत हालत में देख उन्होंने इसकी सूचना परसा बाजार थाने को दी। पटना के एक अस्पताल में बच्ची को कराया भर्ती सूचना पाकर परसा बाजार थाने की पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंची। परिजनों और पुलिस टीम ने बच्ची को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी चाचा और एक दोस्त गिरफ्तार, तीसरा फरार परसा बाजार थाना की पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित बच्ची का कराया जाएगा मेडिकल परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, ‘शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे यह वारदात हुई। बच्ची की मां द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि, ‘पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा और न्यायालय में जल्द ही बच्ची और मां का बयान दर्ज कराकर स्पीडी ट्रायल शुरू किया जाएगा। ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाया जा सके। पुलिस ने इसके लिए साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *