पठानकोट में आर्मी की गाड़ी से टकराई बाइक:सड़क पर खड़ी कर रखी थी गाड़ी, बाइक सवार की हालत गंभीर, आर्मी ड्राइवर पर मामला दर्ज




पठानकोट के भरोली मोड़ पर आर्मी की खड़ी गाड़ी से बाइक सवार टकरा गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक चंद पलों में लहु लुहान हो गया। जिसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रैफर कर दिया।
लेकिन, परिवार वाले उसे पठानकोट के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान गांव इस्लामपुर निवासी 22 वर्षीय ध्रुव के तौर पर हुई है। फिल्हाल पुलिस ने आर्मी ड्राइवर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन, ड्राइवर पुलिस गिरफ्त से अभी बाहर है। बिना इंडीकेटर सड़क पर खड़ी थी गाड़ी
घायल ध्रुव के भाई चेतन मेहरा ने बताया कि बीती रात उसका भाई अपनी बाइक (नंबर PB-35-AE-5430) पर पठानकोट आया था। वह भी अपने किसी काम से पठानकोट में था और अपनी बाइक (नंबर PB-35-S-5781) से वापिस गांव जा रहा था। चेतन ने बताया कि शाम 7 बजे के करीब जैसे ही ध्रुव भड़ोली मोड़ आर्मी गेट न. 2 के सामने पहुंचा तो वहां खड़ी आर्मी की गाड़ी (नंबर 09-D-811364E, टाटा 10 टन) से टकरा गया।
इंडीकेटर और रिफ्लेक्टर न होने से हुआ हादसा
चेतन ने बताया कि आर्मी गाड़ी के ड्राइवर ने न तो गाड़ी की पार्किंग लाइटें जलाई थीं और न ही सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाया था। इस लापरवाही के कारण, उसका भाई ध्रुव की मोटरसाइकिल आर्मी गाड़ी के पीछे जा टकराया। टक्कर के कारण वह सड़क किनारे गिर गया और उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे ध्रुव को काफी गंभीर चोटें आईं।
ध्रुव की हालत अभी भी गंभीर
चेतन ने बताया कि ध्रुव के शरीर पर काफी गंभीर चोटें आईं हैं। चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया और राहगीरों ने प्राथमिक उपचार के लिए ध्रुव को सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया। चोटें ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बता दें, चेतन की शिकायत पर थाना एक पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आर्मी ड्राइवर अस्मित कुमार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन, आरोपी ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *