पठानकोट में 2 दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बरसात ने मौसम में एक बार फिर ठंडक घोल दी है। 2 दिन पहले 31 डिग्री पार कर चुका अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर चुका है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।
इस दौरान पठानकोट का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री लुढ़ककर 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमाम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 5 और 6 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन 7-8 अप्रैल को मौसम फिर से बिगड़ेगा, जिससे तेज हवाएं और बारिश होने की पूरी संभावना है। 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। दिन उगते ही छाए काले बादल
शनिवार को पठानकोट में दिन उगते ही आसमान में काले घने बादलों ने डेरा जमा लिया। इस दौरान तेज हवाएं चलीं और रह-रह कर बिजली कड़कने की तेज आवाज आसमान में गूंजती रही।
मौसम विभाग के मुताबिक आज जिले के ज़्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने के आसार हैं। कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। अगले 4 दिन मौसम रहेगा सुहावना
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। जिससे गर्मी से मिलेगी राहत। अगले 3 दिनों में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री और गिर सकता है। 5 और 6 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन 7 और 8 अप्रैल को मौसम फिर से बिगड़ेगा, जिससे तेज हवाएं और बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Source link