पठानकोट में भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक बोले- ‘एक देश, एक निशान’ से मजबूत हुआ भारत




पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 6 अप्रैल 1980 को अपनी स्थापना के 46 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने नेताओं के योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम में भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पत्रकारों से बातचीत में मलिक ने कहा कि 1980 के दशक में स्थापित भाजपा ने देश की एकता और अखंडता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद जब जम्मू-कश्मीर जाने के लिए परमिट सिस्टम लागू किया गया था, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डॉ. मुखर्जी ने इसे हटाने के लिए अपनी शहादत दी थी। मलिक बोले- एक देश में दो विधान नहीं चलेगा उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा दिया था।श्वेत मलिक ने कहा कि इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाकर ‘एक देश, एक निशान’ के सपने को साकार किया है। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सरकारों पर भी निशाना साधा। मलिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल में पंजाब को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब आम आदमी पार्टी भी उसी राह पर चलते हुए राज्य को कमजोर कर रही है।उन्होंने आप उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय वे सामान्य पृष्ठभूमि से थे, लेकिन आज उनके पास बड़ी गाड़ियां कहां से आईं, यह एक बड़ा सवाल है। मलिक ने दावा किया कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी और राज्य को सही दिशा में ले जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *