पठानकोट में सजा पंडाल, पर सीएम के आने पर संशय:पार्टी नेता बोले आएंगे, अधिकारी बोले कन्फर्म नहीं, दुविधा में कार्यकर्ता




पठानकोट में मुख्यमंत्री की विजिट को लेकर तैयारियां मुकम्मल हैं। शहर के रामलीला ग्राउंड में पंडाल सज चुका है। पुलिस का भारी पहरा भी लगा रखा है। लेकिन, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पठानकोट आगमन पर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का रविवार सुबह तलवंडी साबो सहित 2 अन्य कार्यक्रम हैं।
जिसके चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नहीं आएंगे। लेकिन, मनीष सिसोदिया पठानकोट आ रहे हैं। पार्टी के नेता सीएम के जरूर पहुंचने की बात कह रहे हैं। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि कन्फर्म नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ता दुविधा में हैं। रामलीला ग्राउंड के आसपास पुलिस का भारी पहरा
बता दें, मुख्यमंत्री की फेरी को लेकर पठानकोट के रामलीला ग्राउंड के आसपास पुलिस का भारी पहरा है। एडीसी ने रामलीला ग्राउंड के पूरे इलाके को नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया है। आज जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रामलीला ग्राउंड का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई। सीएम डयूटी पर लगाए अधिकारियों की संख्या की कम
सूत्रों की मानें तो शनिवार दोपहर तक सीएम विजिट के लिए अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई थीं। लेकिन, बाद दोपहर उन डयूटियों को कम कर दिया गया। अब केवल वही अधिकारी तैनात रहेंगे जिनकी डयूटी मनीष सिसोदिया के साथ लगाई गई थी। जिससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल नहीं आ रहे। हालांकि, अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *