पठानकोट में मुख्यमंत्री की विजिट को लेकर तैयारियां मुकम्मल हैं। शहर के रामलीला ग्राउंड में पंडाल सज चुका है। पुलिस का भारी पहरा भी लगा रखा है। लेकिन, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पठानकोट आगमन पर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का रविवार सुबह तलवंडी साबो सहित 2 अन्य कार्यक्रम हैं।
जिसके चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नहीं आएंगे। लेकिन, मनीष सिसोदिया पठानकोट आ रहे हैं। पार्टी के नेता सीएम के जरूर पहुंचने की बात कह रहे हैं। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि कन्फर्म नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ता दुविधा में हैं। रामलीला ग्राउंड के आसपास पुलिस का भारी पहरा
बता दें, मुख्यमंत्री की फेरी को लेकर पठानकोट के रामलीला ग्राउंड के आसपास पुलिस का भारी पहरा है। एडीसी ने रामलीला ग्राउंड के पूरे इलाके को नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया है। आज जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रामलीला ग्राउंड का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई। सीएम डयूटी पर लगाए अधिकारियों की संख्या की कम
सूत्रों की मानें तो शनिवार दोपहर तक सीएम विजिट के लिए अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई थीं। लेकिन, बाद दोपहर उन डयूटियों को कम कर दिया गया। अब केवल वही अधिकारी तैनात रहेंगे जिनकी डयूटी मनीष सिसोदिया के साथ लगाई गई थी। जिससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल नहीं आ रहे। हालांकि, अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हैं। दरअसल, रविवार को रामलीला ग्राउंड, पठानकोट में नव संवत्सर के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्य भगवंत मान, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अतिथि के रूप में शामिल होने की सूजना थी। कार्यक्रम और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामलीला ग्राउंड तथा उसके आसपास के क्षेत्र को ‘नो ड्रोन ज़ोन’ घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अर्शदीप सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को रामलीला ग्राउंड पठानकोट और उसके आसपास के 500 मीटर क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाने या चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। सीएम को काले झंडे दिखाने की था योजना
पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला पठानकोट की कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष रजिंदर धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पेंशनरों को 16% डीऐ देने के फैसले का स्वागत किया गया। वहीं,कॉले झंडे लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा ऐलान किया गया था कि रविवार को पठानकोट पहुंच रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान को काले झंडे दिखाए जाएंगे।
कर्मचारियों, पेंशनरों को डीए देना नहीं देना चाहती सरकार
इस दौरान प्रधान रजिंदर धीमान, , सरपरस्त मंगत सिंह सहित अन्यों ने कहा कि पंजाब सरकार बेईमान है। इसलिए कर्मचारियों, पेंशनरों को डीए देना नहीं देना चाहती। जिसके कारण कर्मचारी-पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पठानकोट आने पर काले झंडे दिखाकर रोष प्रकट किया जाएगा।
Source link