भीलवाड़ा में पति को फंसाने के लिए महिला ने खुद के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। युवक का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ झूठे मुकदमों में फंसाने धमकी देकर 10 लाख रुपए मांग रही है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचा। विरोध जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप किए गए हैं और मामले में तकनीकी व फॉरेंसिक जांच जारी है। शादी के बाद बदला व्यवहार, बढ़ते गए विवाद
पीड़ित के अनुसार उसकी शादी साल 2022 में हुई थी। कुछ समय बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया और आए दिन विवाद होने लगे। आरोप है कि पत्नी अपने पीहर पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसे झूठे आरोपों में फंसाने और दबाव बनाने की कोशिश करती रही। दूसरे युवक से संबंध का भी आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का संबंध एक अन्य युवक से है, जिसके साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बाथरूम में अपना अश्लील वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से वायरल कर दिया। इस घटना के बाद से वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है। मामले में गांधी नगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। कार्रवाई नहीं होने से बढ़े आरोपियों के हौसले
पीड़ित का कहना है कि अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उसने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों के आरोप, जांच जारी
गांधी नगर थाना प्रभारी आरपीएस नेहा राव ने बताया कि मामले में एक पक्ष की रिपोर्ट और दूसरे का परिवाद दर्ज है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल तकनीकी और फॉरेंसिक जांच जारी है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Source link