लुधियाना में पति कई वर्षों तक पत्नी के साथ अननेचुरल सैक्स करता रहा। पत्नी मना करती रही लेकिन पति अपनी दरंदगी से बाज नहीं आया। पत्नी जब भी घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो पति उसे अननेचुरल सैक्स करने के लिए मजबूर करता था। पति की इस दरंदगी से परेशान पत्नी ने अब उसका डटकर विरोध करना शुरू किया तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पत्नी ने थाना दुगरी में पति के खिलाफ शिकायत दे दी और पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी। पत्नी के पास पति द्वारा अननेचुरल सैक्स के लिए मजबूर करने से संबंधित वीडियो भी मौजूद हैं। पत्नी ने पुलिस को कहा है कि वो अपनी शिकायत से संबंधित वीडियो भी पेश कर देगी जिससे पति की हरकतों का पर्दाफाश हो जाएगा। पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में क्या कहा जानिए… 2008 में हुई थी शादी: न्यू पंजाब माता नगर पखोवाल रोड की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2008 में हुई थी। उसने कहा है कि उसका पति पहले दिन से उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करता आ रहा है। लगातार कर रहा है अननेचुरल सैक्स: पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति उसके साथ कई सालों से उसकी मर्जी के खिलाफ अननेचुरल सैक्स करता आ रहा है। जब वो मना करती है तो पीटने लगता है। बच्चों की फीस व खर्च मांगती हूं तो करता है मजबूर: पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उसके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। जब वो बच्चों की फीस या घर के खर्चों के लिए पैसे मांगती हूं तो पति उसे अननेचरुल सैक्स के लिए मजबूर कर देता है। मना करने पर पीटता है: महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति के सिर पर अननेचुरल सैक्स का भूत सवार होता है। जब वो मना करती है तो पति उसे बेरहमी से पीटता है। उसका कहना है कि वो अपनी इज्जत की वजह से कई सालों से इस प्रताड़ना को झेल रही है। मेरे पास वीडियो मौजूद: महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की दरंदगी के वीडियो उसके पास उपलब्ध हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पति जब हदें पार करने लगा तो उसने फिर कुछ वीडियो बनाई। उसने पुलिस को कहा कि वो वीडियो भी पेश कर देगी। पत्नी को घर से निकाला: महिला ने पुलिस को बताया कि वो अब अननेचुरल सैक्स के लिए मना करती है और पति ने उसी खुन्नस में उसके साथ मारपीट की और सात अप्रैल को घर से निकाल दिया। पति के खिलाफ FIR दर्ज मामले की जांच कर रहे दुगरी थाने के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली और उसके बाद पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी है। पति की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link