पानी-सीवरेज के लिए नहीं लगेंगे दफ्तरों के चक्कर:चंडीगढ़ नगर निगम अब हर सेक्टर में लगाएगा कैंप, ट्रायल के बाद लिया फैसला




चंडीगढ़ में अब पानी और सीवर सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए नगर निगम हर इलाके में सुविधा कैंप लगाने जा रहा है। यह फैसला नगर निगम हाउस की 8 अप्रैल को हुई बैठक के बाद लिया गया है। पार्षदों की तरफ से यह मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद निगम की तरफ से ट्रायल के तौर पर सेक्टर 35 और मनी माजरा में यह कैंप लगाए गए। इनकी सफलता के बाद अब पूरे शहर में इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। ये कैंप हर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग वार्डों के निर्धारित कम्युनिटी सेंटरों में आयोजित किए जाएंगे। कैंपों की निगरानी संबंधित एसडीई (पब्लिक हेल्थ) करेंगे और क्षेत्र के पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। ये मिलेंगी सुविधाएं -स्मार्ट वॉटर मीटर बदलना -नए वॉटर कनेक्शन और नए मीटर लगाने की रिक्वेस्ट -ज्यादा वॉटर बिल की शिकायतें -कमर्शियल कनेक्शन को घरेलू कनेक्शन में बदलना पेंडिंग बकाया (Arrears) को क्लियर करना इसके लिए नगर निगम की तरफ से अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जो मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में दी जाएगी जानकारी इन सुविधा कैंपों में लोगों को ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में बताया जाएगा, जिससे वह नए कनेक्शन, मीटर इंस्टॉलेशन और कैटेगरी बदलने जैसी सेवाओं के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। वहीं, पानी के ज्यादा बिल से संबंधित लोगों को यह गाइड भी किया जाएगा कि अंडरग्राउंड लीकेज की जांच कैसे की जाए, ताकि भारी-भरकम बिलों से बचा जा सके। छोटे व्यापारियों को होती थी परेशानी गौरतलब है कि पिछले दिनों सदन की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया, जहां पार्षदों ने आरोप लगाया कि छोटे व्यापारियों को कनेक्शन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिचौलिए प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त धनराशि, कभी-कभी हजारों रुपये तक, मांग रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *