पाली में एक कृषि कुएं पर बनी करीब साढे़ तीन फीट गहरी कुंडी (होद) में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। मौत को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौपी। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के देवली आऊवा गांव के निकट एक कृषि कुएं पर बनी करीब साढ़े तीन फीट गहरी पानी से भरी होदी में शव पड़े होने की सूचना पर आऊवा चौकीप्रभारी अरविन्द सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान देवली आऊवा गांव बेरा पाताला निवासी 40 साल के मीठालाल पुत्र जीवाराम मीणा के रूप में हुई। होदी की गहराई कम थी। ऐसे में परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस की समझाइश पर वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
Source link