पिकअप ने खंभे को टक्कर मारी, बच्चे की मौत:पटना के रानीतालाब में सिर चोटिल होने से मासूम की जान गई




बिक्रम प्रखंड अंतर्गत रानीतालाब थाना क्षेत्र के अमीराबाद उर्दू विद्यालय के समीप बुधवार को एक हादसे में नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। एक पिकअप जीप की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर बच्चे पर गिर गया था। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के कारण खंभा टूटकर पास में खेल रहे बच्चे पर जा गिरा। खंभे की चपेट में आने से बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमीराबाद गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर रानीतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन के चालक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *