पिस्तौल समेत 3 काबू; फिरौती अपहरण को देना ​था अंजाम



अमृतसर| एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशन सेल की टीम ने वल्ला-वेरका बाईपास के पास दबिश देकर पिस्तौल समेत 3 आरोपियों को काबू किया। जबकि चौथा साथी फरार हो गया। आरोपी फिरौती और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (बठिंडा), जसकरण सिंह (फतेहगढ़ साहिब) और परमवीर सिंह (लुधियाना) के रूप में हुई है, जबकि बटाला निवासी मलकीत सिंह फिलहाल फरार है। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि यह गिरोह दूसरे राज्यों से सस्ते दामों पर अवैध हथियार लाकर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचता था और हथियारों के बल पर अपहरण व फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम देता था। थाना मकबूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *