पूर्णिया में भीड़ ने युवक को पीटा, पुलिस ने बचाया:10वीं की छात्रा को भगाने का आरोप, बोला- मैंने किसी को नहीं भगाया, हम दोनों प्यार करते हैं




पूर्णिया में दसवीं की छात्रा को भगाने के आरोप में भीड़ ने एक लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि वो स्कूली छात्रा को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों मौके पर पहुंच गए। लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के बीच पुलिस मौके पर पहुंची। लड़का कटिहार का रहने वाला है। पूर्णिया में रहकर पढ़ाई करता है। घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के जलसा भवन के पास की है। दरवाजा अंदर से बंद था लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में कुछ लड़के उसे जबरन अपने साथ ले गए। बेटी की सहेली से फोन पर मिली जानकारी के बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि लड़की को एक कमरे में छिपाकर रखा गया है। जब वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से दरवाजा बंद था। इसी दौरान लड़की को पीछे के रास्ते से भगा दिया गया। लड़की के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि एक महीने पहले भी आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे परिवार पहले से ही डरा हुआ था। हालांकि, पकड़े गए लड़के की कहानी पूरी तरह अलग है। लड़के का कहना है कि वह और लड़की एक-दूसरे को पसंद करते हैं और पिछले पांच-छह महीनों से दोनों के बीच बातचीत हो रही है। उस पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वो अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था, तभी कुछ लोग आए और दरवाजा खुलते ही उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अगर परिजन लिखित आवेदन देते हैं, तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *