प्रतापगढ़ के दलोट में रिटायर नर्सिंगकर्मी की मौत:टहलते समय बाइक ने मारी टक्कर, एक युवक भी घायल




प्रतापगढ़ जिले के दलोट क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त नर्सिंगकर्मी रुपा बाई पत्नी स्व. खातूराम मीणा की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। दलोट निवासी रूपा बाई शनिवार शाम करीब 7:30 बजे भोजन के बाद काला पानी रोड पर टहल रही थीं। इसी दौरान दलोट से उठेल की ओर जा रहे बाइक सवार नारायण (पुत्र लालूराम मीणा), निवासी उठेल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को दलोट अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रूपा बाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चालक नारायण का उपचार जारी है। जांच में जुटी सालमगढ़ पुलिस घटना की सूचना मिलने पर सलामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सूरजमल मीणा कर रहे हैं। परिजनों को सौंपा शव मृतका के बेटे सुनील कुमार ने रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे मोर्च्युरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *