प्रेमी ने नहीं की बात तो टावर पर चढ़ी प्रेमिका:चार दिन से रुठा था लवर, टावर पर चढ़ देने लगी जोर-जोर से आवाज




टीकमगढ़ जिले के बैरवार गांव में रविवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया। यहां एक युवती अपने प्रेमी से चार दिन से बात न होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब 5 बजे युवती के टावर पर चढ़ने और चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जतारा पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। युवती करीब चार घंटे तक टावर पर चढ़ी रही और लगातार अपने प्रेमी का नाम लेकर बुला रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। प्रशासन के आश्वासन और प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस की समझाइश पर युवती टावर से नीचे उतरी। प्रेमी से चार दिन से रुठा था गांव के बृजेंद्र यादव ने बताया कि युवती का प्रेमी पिछले चार दिन से उससे रुठा था। वो उससे बात नहीं कर रहा था, जिससे वह नाराज थी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों अलग-अलग जाति के हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन सामाजिक बंधनों के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। टावर से नीचे उतरने के बाद पुलिस दोनों को जतारा थाने ले गई। जतारा पुलिस का कहना है कि दोनों को समझाने के लिए थाने लाया गया है, जहां वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरें देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *