सुपौल में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की वर्तमान उपलब्धता और वितरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि वर्त मौजूद है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उर्वरक की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वितरण प्रणाली पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, ताकि किसानों का विश्वास बना रहे। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से दुकानों और गोदामों का निरीक्षण करें तथा स्टॉक और बिक्री का मिलान सुनिश्चित करें। इसके अलावा किसानों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा करने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि कार्यों के इस महत्वपूर्ण समय में उर्वरक की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
Source link