सीकर के फतेहपुर कस्बे में रात के समय ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं। मालिक को चोरी की घटना का सुबह पता चला। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लग रही है। घटना फतेहपुर कस्बे में परशुराम भवन के पीछे स्थित IC ज्वेलर्स की है। रात को दुकान मालिक कमल दुकान बंद करके घर पर चले गए। सुबह दुकान के पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद जब उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो करीब 12 ग्राम सोना,करीब सवा सौ ग्राम चांदी,कई रत्न सहित अन्य सामान गायब मिले। जब दुकान और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो उसमें नजर आया कि रात को करीब 2:58 पर तीन चोर आते हैं। जो सरिए जैसे किसी औजार से दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी की सूचना मिलने पर फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से बाइक चोरी सीकर के खाटूश्यामजी उप जिला अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बीती शाम यहां पर चोर ने पार्किंग से बाइक चुराई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। चोरी करने के पहले कर कई देर तक चोर बैठा रहा। इसके बाद वहां से बाइक लेकर चला गया।
Source link