फरीदकोट में थाना सिटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टीचर कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह उर्फ विक्की ड्राइवर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी कोटकपूरा रोड स्थित शाही हवेली के पास चेकिंग कर रही थी। रिमांड लेकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे- जांच अधिकारी इस दौरान सामने खाली पड़े मैदान में मौजूद युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 17 ग्राम हेरोइन ,एक कंप्यूटर कंडा और 15,200 की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इस मामले में जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उससे पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।
Source link