फरीदकोट में 11 साल के बच्चे से कुकर्म:पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा, पीड़ित अस्पताल में भर्ती




फरीदकोट जिले के जैतो शहर की एक कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोर द्वारा 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है और इस मामले में पीड़ित बच्चे की माता की शिकायत थाना जैतो पुलिस ने आरोपी किशोर को काबू कर उसे बाल सुधार गृह फरीदकोट में भेज दिया है। पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस को दिए बयान में बच्चे की माता ने बताया कि 2 दिन पहले 26 मार्च को उसका 11 वर्षीय लड़का घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उनकी कॉलोनी का ही रहने वाला 14 वर्षीय लड़का उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ को कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे की माता के बयान पर कार्रवाई-जांच अधिकारी इस मामले में जांच अधिकारी एसआई हरप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित बच्चे की माता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे काबू कर फरीदकोट के बाल सुधार करने में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *