फाजिल्का में अहाते पर दो पक्ष भिड़े, 5 घायल:भाई को छुड़ाने गए युवक से हुई मारपीट, हालत गंभीर; बठिंडा रेफर




फाजिल्का में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के नजदीक शराब के अहाते पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक पक्ष के घायल युवक विलियम ने बताया कि वह निजी स्कूल की वैन चलाने का काम करता है। फाजिल्का के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास उसके भाई जोहन से कुछ लोग झगड़ रहे थे। उसके साथ मारपीट की गई। जब उसे पता चला तो वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन उसके साथ भी मारपीट की गई है। इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती इस दौरान दोनों भाई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसके भाई की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। गलतफहमी बनी लड़ाई की वजह उधर दूसरे पक्ष के अमोश ने बताया कि वे गांव जांडवाला खरता के रहने वाले हैं। वह अपने भाइयों सहित अहाते पर बैठे थे। उनके साथ कुछ और युवक भी थे, जिनके साथ जोहन का झगड़ा हो गया। उन्होंने झगड़ा छुड़वाने का प्रयास किया तो जोहन को गलतफहमी हो गई कि उन्होंने उक्त लोगों के साथ मिलकर उनपर वार किया है। इसके बाद विवाद बढ़ गया और एक दूसरे से मारपीट की गई। हालांकि लड़ाई की कोई वजह नहीं थी। अमोश ने बताया कि इस घटना में उसके साथ-साथ उसके दो भाइयों को भी चोटें आई है। इनमें से एक के सिर में चोट लगने से उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस को किया जा रहा सूचित
फिलहाल डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। अब आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *