फाजिल्का में गेहूं के खेत से हेरोइन बरामद:पाकिस्तान से आए ड्रोन ने गिराई, फसल की कटाई के बाद दिखी, 2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन




फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद के नजदीक गेहूं के खेत से हेरोइन का पैकेट मिला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में संदिग्ध वस्तु पड़ी है, जिसके बाद पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त तौर पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान एक पैकेट हेरोइन का बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, यह पैकेट ड्रोन के जरिए ड्रॉप किया गया है। जिसके साथ रेडियम पाइप लगी हुई है। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और तफ्तीश की जा रही है। पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी गई कि गांव चक्क खीवा के इलाके में गेहूं के खेत में संदिग्ध वस्तु पड़ी है। जिसके बाद पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त तौर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। दो घंटे तक चलाया गया सर्च ऑपरेशन
करीब 2 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक पैकेट हेरोइन बरामद किया है, जिसका वजन 548 ग्राम है। पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह के मुताबिक, बरामद की गई हेरोइन ड्रोन के जरिए ड्रॉप की गई है, जो पाकिस्तान से आई है। हालांकि यह कब डिलीवर की गई, इसका कोई पता नहीं, क्योंकि गेहूं की फसल खेत में खड़ी थी। जिसकी कटाई के बाद यह पैकेट दिखाई दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *