फाजिल्का में नशा तस्कर अरेस्ट:BSF और CIA स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई, तलाशी में अफीम बरामद, पाकिस्तान से मंगाए जाने का शक




फाजिल्का की सीआईए स्टाफ पुलिस बीएसएफ के जवानों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस और बीएसएफ ने नाकाबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। सरहदी इलाके में गिरफ्तार किए गए युवक से 300 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। नाकाबंदी के दौरान पकड़ा युवक सीआईए स्टाफ के पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। पुलिस और बीएसएफ द्वारा जोधा भैनी से गहलेवाला भैनी के बीच पॉइंट में नाकाबंदी की गई थी। जहां पर शक की आधार पर एक युवक को अरेस्ट किया गया। युवक की तलाशी लेने पर उससे 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी चिमनेवाला थाना अरनीवाला के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि आरोपी के कनेक्शन पाकिस्तानी तस्करों से तो नहीं है। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *