फाजिल्का में पिज्जा हट में लगी आग:मालिक ने कर्ज लेकर बनाया था रेस्टोरेंट, कर्मचारियों ने बाहर निकल कर बचाई जान




फाजिल्का जिले के अरणीवाला में किसान पिज्जा हट पर आग लगने लाखों रुपए का नुकसान हो गया। जिस वक्त आग लगी, उस समय रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी अंदर सो रहे थे। आग लगते ही कर्मचारियों ने शोर मचाया और आनन फानन बाहर निकल कर जान बचाई। कर्मचारियों ने पिज्जा हट मालिक को सूचना दी, जिसके बाद मलिक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि कर्ज लेकर किसान पिज्जा हट का निर्माण किया गया था। जानकारी देते हुए किसान पिज्जा हट के संचालक करन कंबोज ने बताया कि उनके लड़के (कर्मचारी) यहां सो रहे थे। एक लड़का लघुशंका के लिए उठा तो उसने देखा कि पीछे आग लगी हुई है। जिसके बाद उसने अपने दूसरे साथ को बताया। आग इतनी भयानक थी कि लड़कों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के चलते आग बेकाबू हो गई। और एक के बाद एक समान को अपनी चपेट में लेती गई। पहले ये दो फोटो देखिए… फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू स्थिति बेकाबू होती देख जहां उन्होंने मौके पर उन्हें सूचित किया। वहीं, आसपास के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड तक पहुंच की गई तो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। करन ने कहा कि उन्होंने कर्ज लेकर किसान पिज्जा हट का निर्माण करवाया था, लेकिन इस घटना के दौरान जहां फर्नीचर, एसी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से 6 से 7 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण सामने नहीं आ पाए हैं, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *