फाजिल्का में शादी वाले घर से 3 लाख कैश चोरी:डीजे और डेकोरेशन करने आए युवकों पर आरोप; दो को हिरासत में लिया




फाजिल्का जिले के अबोहर के शहीद भगत सिंह नगर में एक विवाह समारोह के दौरान लाखों रुपए का कैश चोरी हो गया। डेकोरेशन और डीजे लगाने आए युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार वालों ने दो युवकों को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि घर में उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम था। इसके लिए उन्होंने सागर डीजे के साजन, सागर और आशु व उनके साथियों को डेकोरेशन और डीजे के लिए बुक किया था। डेकोरेशन वालों पर पैसे चुराने का आरोप कुलदीप सिंह के अनुसार, बीती रात करीब 7 बजे ये युवक सामान उतारने के बहाने घर आए और शगुन के रूप में इकट्ठे हुए लगभग 3 लाख रुपए चुरा लिए। परिवार वालों ने मौके पर ही साजन और आशु को पकड़ लिया, लेकिन उनका एक साथी रुपए लेकर फरार हो गया। कुलदीप सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पकड़े गए युवकों ने अपने कुछ साथियों को बाहर से बुलाकर उनके साथ मारपीट भी की। परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की इसके बाद परिवार ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना नंबर-1 के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीमें तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं और जल्द ही उसे भी काबू कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *