फाजिल्का में 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी:रतनजोत का फल खाया था, अस्पताल में भर्ती; एक बच्चा फरीदकोट रेफर




फाजिल्का के गांव मुरादवाला दल सिंह में 10 से 12 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चों ने खेलते समय एक जहरीले पौधे का फल खा लिया, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। सभी बच्चों को तुरंत इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, गांव के खेल मैदान में रतनजोत का पौधा लगा हुआ था। बच्चे मैदान में खेल रहे थे और इसी दौरान उन्होंने पौधे के फल तोड़कर खा लिए। फल खाने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगीं। सूचना मिलते ही परिजन घबराए परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे घबरा गए और तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्चों का इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर एक बच्चे को फरीदकोट के अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे बच्चों को ऐसे पौधों से दूर रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *