बक्सर में 5 वर्षीय बच्ची से रेप का प्रयास:घर के बाहर खेलने के दौरान बहला-फुसलाकर ले गया युवक; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार




बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिजन ने महिला थाने में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी औद्योगिक थाना क्षेत्र के मानसिंहकपट्टी गांव निवासी अनंत तुरहा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया। लोगों के देखने पर बच्ची को छोड़कर हुआ फरार इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवक को देख लिया। उनके शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्ची घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तत्काल महिला थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी अनंत तुरहा को बलिहार गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *