बठिंडा में इलेक्ट्रिकल दुकान की लिफ्ट गिरी:4 लोग गंभीर रूप से घायल; सामान चढ़ाते समय हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी




बठिंडा के हाजी रतन चौक स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान में लिफ्ट गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब चारों लोग सामान को ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता हरबंस सिंह और संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में कॉल आने के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और टूटी हुई लिफ्ट से चारों घायलों को निकालकर बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर बोले- गंभीर चोटें आई हैं सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के डॉ. जपिंदर सिंह खालसा ने बताया कि संस्था द्वारा लाए गए इन चारों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है और रिपोर्ट के अनुसार, ये चोटें लिफ्ट गिरने के कारण लगी हैं। घायल व्यक्तियों ने बताया कि वे दुकान में सामान ऊपर ले जाने के लिए नियमित रूप से लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। आज जब वे चारों सामान लेने के लिए ऊपर जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान दीपक कुमार बेगूसराय, बिहार, स्वरूप सिंह अमरपुरा बस्ती, तरनजीत सिंह और नवीं के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *