बठिंडा में बंद घर से गैस सिलेंडर लेकर फरार चोर:लाखों रुपयों के सोने-चांदी के गहने भी गायब, पुलिस मामले की जांच में जुटी




बठिंडा में मिनी सचिवालय रोड पर एक बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक गैस सिलेंडर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के मालिक रवि ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए हुए थे और घर पर ताला लगा था। जब वह आज घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। रवि के अनुसार, चोर अलमारियों में रखा सोना और चांदी ले गए। इसके अलावा, एलसीडी के पास रखी चार चांदी की चेन, कुछ नकदी, पायलें और सोने के सिक्के भी गायब थे। चोरों ने घर से सिलेंडर भी चुराए चोरों ने घर से एक गैस सिलेंडर भी चुरा लिया। मालिक ने बताया कि लगभग 10 से 12 तोले की चांदी की पायलें, कुछ चेनें और 4 से 5 तोले के अन्य चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के एएसआई सुखमंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *