बरनाला में मकान गिरने से 3 लोगों की मौत:मरम्मत के दौरान हादसा, मोगा के रहने वाले, परिजनों ने की मुआवजे की मांग




बरनाला के फरवाही गांव में एक मकान मरम्मत के दौरान अचानक ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीनों युवक मोगा जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी थे। मृतकों में पहले की पहचान गांव दोसांझ निवासी वरिंदर सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। वरिंदर के पिता और छोटे भाई का पहले ही निधन हो चुका था। उसके परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। वरिंदर ने अपना मकान बनाने के लिए कर्ज लिया था, जिसकी वह हर महीने 12 हजार रुपए की किस्त चुकाता था। हादसे में मोगा के रहने वाले युवक की मौत दूसरे मृतक प्रिंस पाल सिंह मोगा के कच्चा दोसांझ रोड के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 20 साल थी। उनके पिता की छह साल पहले कैंसर से मृत्यु हो गई थी। प्रिंस परिवार का खर्च चलाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करते थे। उनके परिवार में मां, एक छोटा भाई और एक बहन है, जिसकी शादी रिश्तेदारों की मदद से हुई थी।
मृतक के परिजनों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार तीसरे मृतक की पहचान गांव डाला निवासी रजनीश उर्फ गांजा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 30 साल थी। उनके परिवार में मां, पत्नी और एक तीन साल की बेटी है।तीनों परिवारों ने सरकार और समाज से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *