पंजाब के बरनाला जिले के गांव चीमा में एक घर से सोने के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने बीती रात एक घर से ट्रंक चुरा लिया, जिसमें चार तोले सोना, चांदी और लगभग 50,000 रुपए नकद रखे थे। पीड़ित गगनदीप शर्मा, जो चीमा गांव के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि उनकी दुकान और घर एक ही परिसर में हैं। उन्होंने रात का खाना खाकर सोने के बाद यह घटना हुई। चोरों ने उनके कमरे से ट्रंक चुराया था। नकदी और जेवर चुराकर हुए फरार चोरों ने बरनाला के पास एक नाले के पास ट्रंक को तोड़ दिया। उन्होंने उसमें से सोना और नकदी निकाल ली, जबकि जरूरी कागजात वहीं फेंक दिए। बाद में राहगीरों को बिखरे हुए सामान से गगनदीप शर्मा का मोबाइल नंबर मिला, जिसके बाद उन्होंने उन्हें चोरी की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश गगनदीप शर्मा ने इस घटना के संबंध में पक्खो कैंचिया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पक्खो कैंचिया चौकी के एएसआई करमजीत सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को जल्द ही पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link