बरनाला में रिटायर्ड सैनिक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत:दवा समझकर कर खाया, मानसिक तनाव का चल रहा था इलाज




बरनाला जिले के ठुल्लीवाल गांव में एक 86 वर्षीय पूर्व सैनिक मघर सिंह ने गलती से जहरीला पदार्थ निगलने लिया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। बता दे कि ठुल्लीवाल थाने के एसआई गुरनाम सिंह चौहानके ने बताया कि मघर सिंह लंबे समय से मानसिक तनाव की दवा ले रहे थे। बुधवार को उन्होंने घर पर दवा लेने के बजाय गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद वह घर से बाहर निकल गए। परिवार वालों को सूचना मिलने पर उन्होंने मघर सिंह को श्मशान घाट के पास बेहोश पाया। एम्स अस्पताल बठिंडा ले जाते समय मौत उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। हालांकि, एम्स ले जाते समय रास्ते में ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रकाश कौर के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *