बरनाला में शादी के नाम पर ₹30 लाख की ठगी:कनाडा पहुंचते ही पत्नी ने तोड़ा रिश्ता, पीड़ित युवक के सास-ससुर गिरफ्तार




विदेश भेजने के नाम पर बरनाला के एक युवक से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक के माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे को कनाडा भेजने के लिए अपनी जीवन भर की कमाई और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर यह राशि जुटाई थी। पीड़ित संदीप कुमार एक सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता फोटोग्राफी का काम करते हैं, जबकि मां एक छोटा बुटीक चलाती हैं। माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे संदीप के बेहतर भविष्य का सपना देखा और उसे विदेश भेजने का फैसला किया। दिसंबर 2023 में, संदीप की शादी लुधियाना जिले की एक लड़की से तय की गई। लड़की के परिवार ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन लड़की का कनाडा का वीजा आ गया है। उन्होंने संदीप के माता-पिता को झांसा दिया कि लड़की कनाडा जाकर पढ़ाई करेगी और बाद में संदीप को भी बुलाकर पीआर (स्थायी निवास) दिला देगी। इस झांसे में आकर, संदीप के माता-पिता ने अपनी पूरी जमा पूंजी, रिश्तेदारों से लिया गया लगभग 30 लाख रुपये का कर्ज, और अपने गहने गिरवी रखकर लड़की को कनाडा भेजने में खर्च कर दिए। कनाडा जाकर पत्नी का व्यवहार बदला कनाडा पहुंचने के कुछ समय बाद, संदीप की पत्नी ने अपना व्यवहार बदल दिया। उसने संदीप में कमियां निकालना शुरू कर दिया और कहा कि वह उसके साथ पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती। इसके बाद, उसने संदीप और उसके परिवार के सभी सदस्यों के नंबर ब्लॉक कर दिए। इस घटना के बाद संदीप का परिवार चिंता से बुरा हाल है, माता-पिता डिप्रेशन में हैं और 30 लाख का कर्ज और भारी ब्याज उन्हें परेशान कर रहा है। संदीप के परिवार ने पुलिस में शिकायत जरूर की है जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया है और संदीप की पत्नी के परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार जिसमें पुलिस ने संदीप के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और संदीप की पत्नी को वापस इंडिया बुलाने की कोशिश की जा रही है।परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। इस संबंध में डीएसपी बरनाला ने बताया कि संदीप कुमार के परिवार ने उनके पास रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी के बाद उनके साथ धोखा हुआ है। और उन्होंने शादी और लड़की को कनाडा भेजने के लिए 30 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन उनकी बहू ने कनाडा जाकर परिवार को धोखा दिया और सबके नंबर ब्लॉक करवा दिए। संदीप के परिवार के बयानों के आधार पर संदीप की पत्नी सहित सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है संदीप की पत्नी के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और संदीप की पत्नी को कनाडा से लाने कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *