बस्ती में ट्रेलर ने ग्रामीण को रौंदा, मौके पर मौत:शॉर्ट कट मार्ग पर हादसा, बैंक जाने के लिए घर से निकले थे




बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मनोरमा नदी पर स्थित पुल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। जानकारी के अनुसार, रैनियां गांव निवासी रामरूप किसी काम से बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। मनोरमा नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल टैक्स बचाने के लिए रोजाना सैकड़ों भारी वाहन इस शॉर्टकट मार्ग से गुजरते हैं। इस कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *