बहरोड़ में कॉटन रीसायकल फैक्ट्री में लगी आग:पूरी यूनिट चपेट में आई, अंदर काम कर रहे कर्मचारी भागकर बाहर आए, 4 दमकल पहुंची




बहरोड़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित अरविंद इंडस्ट्रीज में रविवार देर शाम 6.45 भीषण आग लग गई। आग उस समय लगी जब फैक्ट्री में मशीनें चल रही थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना पर बहरोड़ और नीमराना से दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। 2 पानी के टैंकर भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। फैक्ट्री में कॉटन रीसायकल होता था। फैक्ट्री में आगजनी के PHOTOS… कॉटन रीसायकल का काम होता था फैक्ट्री में फैक्ट्री संचालक अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में कॉटन रीसायकल का काम होता था। यहां पुराने और फटे कपड़ों को मशीनों से काटकर उपयोगी सामग्री बनाई जाती थी, जिसका उपयोग वाहनों की सीट बनाने में होता है। फैक्ट्री ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों का जॉब वर्क भी करती थी। लोहे के एंगल, पाइप और टीनशेड झुके प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के अंदर लगे लोहे के एंगल, पाइप और टीनशेड झुक गए। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास की अन्य इंडस्ट्रीज में हड़कंप मच गया। कई फैक्ट्री संचालकों ने अपना माल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सचिन शर्मा और थाना अधिकारी अंकित समरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *