बांका के बेलहर CHC में जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने हॉस्पिटल परिसर में किया प्रोटेस्ट, FIR दर्ज




बांका जिले के बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।इसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शवों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।दिन भर अस्पताल परिसर में शवों को रखकर हंगामा किया।इसके बाद रविवार की संध्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेलहर बस्ती निवासी दिलखुश यादव ने बताया कि रविवार को उनकी 25 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को प्रसव पीड़ा के बाद बेलहर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा इसके बाद चिकित्सकों ने सावित्री देवी की हालत गंभीर बताकर उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एक निजी क्लीनिक ले गए,लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। इसी दौरान परिजनों ने देखा कि सावित्री देवी के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। जांच में उनकी भी मौत की पुष्टि हुई। आक्रोशित परिजन जच्चा-बच्चा के शवों को लेकर दोबारा बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दिनभर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया परिजनों का आरोप है कि सावित्री देवी की मौत पहले ही हो चुकी थी,लेकिन डॉक्टरों ने जिम्मेदारी से बचने के लिए उन्हें जानबूझकर रेफर कर दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिनभर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर बेलहर थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।काफी देर तक बातचीत के बाद,थानाध्यक्ष ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया,जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। देर शाम परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए,जिसके बाद पुलिस ने रविवार की संध्या शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *