बांसवाड़ा में कुएं में कूदा युवक, कांस्टेबल ने बचाया:भागते देखा तो पीछे जाकर छलांग लगाई; पारिवारिक विवाद से गुस्सा था युवक




बांसवाड़ा के ​कसारवाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर युवक ने थाने के पास एक कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुएं में कूदकर युवक की जान बचा ली। ​जानकारी के अनुसार, राहुल पिता ईश्वर डिंडोर निवासी कसारवाड़ी का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घरेलू कलेश से आवेश में आकर राहुल घर से निकला और थाने से करीब 200-300 मीटर दूर स्थित एक कुएं की ओर दौड़ पड़ा। उसके पीछे दो महिलाएं भी उसे रोकने के लिए भाग रही थीं। कुएं की तरफ भागते देखा ​ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मयूर पाटीदार उस समय अपने कमरे से थाने की ओर आ रहे थे। उन्होंने देखा कि एक युवक कुएं की तरफ भाग रहा है और महिलाएं उसके पीछे दौड़ रही हैं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, राहुल ने कुएं में छलांग लगा दी। कॉन्स्टेबल ने लगाई छलांग ​बिना समय गंवाए कांस्टेबल मयूर पाटीदार ने भी युवक को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां पहुंचे एक अन्य कांस्टेबल हितेश कुमार ने भी तुरंत कुएं में कूदकर उनकी मदद की। दोनों जवानों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया जिससे युवक की जान बच गई। ग्रामीणों ने पुलिस के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *