बाबूपुरवा में पार्टी से पार किया जेवरात भरा बैग, CCTV:मेहमान बनकर कार्यक्रम में घुसा, 2 घंटे तक जमकर खाया पिया, FIR




बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में गुरुवार को गेस्ट हाउस में आयोजित पार्टी में मेहमान बनकर आया शातिर जेवर वाला बैग लेकर भाग निकला। पूरी घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी 2 घंटे तक पार्टी में मौजूद रहा और जमकर खाया पिया। पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। चौथी की रस्म का चल रहा था कार्यक्रम बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के मुर्गा बाजार निवासी मेराज अहमद सिलाई कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि गुुरुवार को बगाही स्थित सिटी पैलेस गेस्ट हाउस में उनकी बेटी सिमरा की चौथी की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। दोनों पक्षों के लोग गेस्ट हाउस में मौजूद थे। इस दौरान अज्ञात युवक मेहमान बनकर कार्यक्रम में घुस गया और नजर बचाकर बैग पार कर दिया। घटना की पूरी वारदात गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध युवक बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बैग में करीब 30 जोड़ी कपड़े, 30 हजार रुपये और जेवर समेत अन्य सामान था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक करीब दो घंटे से गेस्ट हाउस में मौजूद था। लोग उसे दूसरे पक्ष से आया मेहमान समझते रहे। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *