बारिश-ओलावृष्टि प्रभावित किसानों ने मांगा मुआवजा:फरीदकोट में गेहूं की तैयार फसल तबाह, घोषणा के बाद भी नहीं हुई गिरदावरी




फरीदकोट जिले के गांव कोठे धालीवाल,दुयारेआना सहित आसपास के कई गांवों में पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राज्य सरकार ने गिरदावरी करवा कर राहत देने की घोषणा की हुई है लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा सुध न लिए जाने के कारण किसानों में रोष है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन व सरकार से तुरंत गिरदावरी शुरू करवा कर मुआवजा देने की मांग की है। एक सप्ताह तक कटाई संभव नहीं प्रभावित किसान जसकरण सिंह,जसवंत सिंह,अश्मीत सिंह ,सुरिंदर सिंह व अन्य किसानों ने बताया कि पिछले सप्ताह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की फसल पूरी तरह खेतों में गिर चुकी है एक सप्ताह तक कटाई संभव नहीं है। फसल की पैदावार घटेगी,तूड़ी भी नहीं बनेगी: किसान किसान अश्मीत सिंह ने बताया कि इस नुकसान से न केवल पैदावार घटेगी, बल्कि पशुओं के लिए तुड़ी भी नहीं बन पाएगी। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा हर बार मुआवजे के वादे किए जाते हैं, लेकिन अक्सर वे पूरे नहीं होते। उन्होंने कहा कि सरकार के गिरदावरी कराने की घोषणा को 4 दिन बीत चुके है लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में फसल खराब होने से किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो गई है। किसानों ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *