बिजनौर में बैराज रोड से मजार हटाई गई:सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने जेसीबी चलवाया, पुलिस बल मौजूद रही




बिजनौर में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पुलकित हॉस्पिटल के सामने स्थित एक मजार को बुधवार रात प्रशासन ने हटवा दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। यह मजार पिछले कई सालों से बनी हुई थी और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही थी। अधिकारियों ने जेसीबी का उपयोग कर इसे हटाया। बताया जाता है कि मजार के वैध कागजात भी नहीं थे।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मजार हटाने हेतु जिला प्रशासन को पहले ही पत्र भेजा था। बुधवार शाम एसडीएम रितु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे हटाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद एसडीएम रितु रानी, सीओ संग्राम सिंह, तहसीलदार, कोतवाल राम प्रताप और मंडावर कोतवाल सुमित राठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। यह मजार बाबा सय्यद जलालुद्दीन के नाम से मशहूर थी। अधिकारियों ने इसके मुजाविर बाबा कमर को पहले ही सूचित कर दिया था कि मजार को हटाना आवश्यक है। प्रशासन ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही मजार को नियमानुसार हटाया गया है। इसी कार्रवाई के तहत, प्रशासन ने ग्राम झकड़ी बांगर में भी कुछ भूमियों से अवैध कब्जे हटाए। ये भूमियां शहर के निकट होने के कारण भूमाफियाओं द्वारा कब्जाई गई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *